फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबॉल : स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल को हराकर गोल्डन गेट बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियन टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता को 11 हजार रुपये देकर किया गया सम्मानित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। कृष्ण अवतार एवं उत्तम देव मेमोरियल फुटबॉल कप का सोमवार को फाइनल मुकाबला गोल्डन गेट स्कूल मुरादाबाद और स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल के बीच खेला गया। इसमें गोल्डन गेट मुरादाबाद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
अंडर-19 वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला गोल्डन गेट मुरादाबाद एवं समर स्टडी हॉल काशीपुर के बीच खेला गया, जिसमें गोल्डन गेट मुरादाबाद ने 2-0 से जीत दर्ज की। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रुद्राक्ष रावत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबला स्मार्ट इंडियन मॉडल स्कूल रामपुर और गोल्डन गेट मुरादाबाद के बीच खेला गया, जिसमें गोल्डन गेट मुरादाबाद ने इस मुकाबले को 2-1 से जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस मैच में मैन ऑफ द मैच गोल्डन गेट के वर्चस्व को दिया गया।
विज्ञापन

विजेता टीम को 21 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये की नकद और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय डायरेक्टर शरद गुप्ता, प्रधानाचार्य मो. शोएब, सीओ राजवीर सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें