रामपुर में कोसी का बढ़ा जलस्तर और पुल से गुजरती ट्रेन। संवाद
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुंडा मंदिर के पास अप रेलवे ट्रैक की मिट्टी खिसक गई।इससे अप लाइन की ट्रेनों का यातायाता बाधित हो गया। इस दौरान अप लाइन पर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है।
रामपुर-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर बुधवार सुबह कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी पहुंचने लगा। जिस कारण दोपहर को 12:40 पर कुंडा मंदिर के पास पानी के तेज बहाव के कारण ट्रैक का हिस्सा खिसक गया। इस दौरान हड़कंप मच गया। आननफानन रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल की ओर रवाना हो गए। आरपीएफ प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि कुंडा मंदिर के पास पानी के बहाव तेज होने के कारण अपलाइन का ट्रैक का हिस्सा खिसक गया है। जिस कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन कर दिया गया है। मुरादाबाद की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को मार्ग परिवर्तन कर चलाया जा रहा है। ट्रेन बरेली से चंदौसी होते हुए मुरादाबाद भेजी जा रही है। वही स्टेशन अधीक्षक आर डी मीना ने बताया कि दोपहर 12 बजे से रात नौ बजे के बीच रामपुर रुकने वाली ट्रेनें नहीं है। फिलहाल मरम्मत कार्य चलने तक अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन बंद रहेगा।
रामपुर में मुरादाबाद हाईवे पर बाढ़ के पानी से गुजरते वाहन और राहगीर। संवाद- फोटो : RAMPUR