उत्तराखंड के साथ पश्चिमी यूपी में रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद रामनगर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने का असर अब साफ दिखने लगा है। जलस्तर बढ़ जाने के बाद कोसी का पानी शहरी सीमा से सटे घाटमपुर समेत सात गांवों तक पहुंच गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नदी का पानी रोकने के लिए बनाए गए बंधों में दरारें आ जाने से दिक्कत बढ़ गई है।
उत्तराखंड में लगातार बारिश हो रही है। यूपी भी इससे अछूता नहीं है। रामनगर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है, जिसका असर अब दिखने लगा है। कोसी नदी में पानी रविवार की रात को पानी छोड़ दिया गया, जिसका असर अब दिखने लगा है। सोमवार की सुबह को कोसी का पानी शहरी सीमा से सटे घाटमपुर तक पहुंच गया। घाटमपुर के पास श्मशान घाट के आसपास भी पानी आ गया।
सड़कों के साथ ही खेतों में भी पानी भर गया, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी तरह रवन्ना, रवन्ना का मझरा, प्रानपुर का मझरा, बैजना, दलेलनगर, सरकड़ी आदि गांव में भी खेतों में पानी भर गया है। पानी भर आने से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। यहां पर दिन भर दिक्कतों से जूझते रहे।