परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
मृतकों के परिजन अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मरीजों का आरोप है कि वार्ड में भर्ती मरीज की हालत खराब होने पर इमरजेंसी में तैनात डॉक्टरों से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिसके बाद इलाज के अभाव में मरीजों की मौत हो गई। सोशल मीडिया में इसका भी वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें तीमारदार डॉक्टर पर मौके पर नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं।
इमरजेंसी वार्ड में तीन मरीजों को गंभीर हालत में भर्ती कराया था, हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें रेफर कर दिया था। मरीजों के परिजन उन्हें हायर सेंटर लेकर नहीं गए, जिससे उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही लापरवाही और डॉक्टर के गैरहाजिर होने के लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। जांच में सभी डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात थे और वह अन्य वार्ड में ही मरीजों की जांच कर रहे थे। - डॉ.बीसी सक्सेना,सीएमएस जिला अस्पताल