फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट करने वाले पांच अपराधी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान कोतवाली पुलिस ने पांच शातिर बदमाशों को धर दबोचा। पांचों अपराधी लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने बदमाशों से साढ़े छह किलो चरस, दो बाइक सहित पूर्व में लूट की वारदात में से 35 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन

शनिवार रात लगभग दस बजे शाहबाद कोतवाली के एसएसआई धर्मेंद्र सोलंकी, कमलेश कुमार, जाकिर अली सहित कई कांस्टेबल क्षेत्र के बलुपुरा के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो बाइकों पर पांच बदमाश आ रहे थे। पुलिस की चेकिंग के देख शातिर बदमाश बाइकें मोड़कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने पीछा कर बदमाशों को दबोच लिया। पुलिस इन बदमाशों को कोतवाली ले आई। कोतवाली लाकर जब पूछताछ की गई तो बदमाशों ने लूट की वारदातों को कबूला। जिसमें बरेली जनपद के फरीदपुर में 21 जनवरी को बैंक से एक बुजुर्ग महिला से चालीस हजार रुपये की लूट की वारदात, इसके बाद यहीं से बुजुर्ग पुरूष से 80 हजार रुपये की लूट की घटना को भी कबूल किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्त में आए अपराधी बैंकों के पास लोगों को निशाना बनाते थे। फरीदपुर की बैंक के सीसीटीवी कैमरे में अपराधी कैद भी हुए थे। अपराधियों ने बताया कि पिछली चार फरवरी को जनपद बुलंदशहर के डिवाई से एक व्यक्ति से पचास हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की पूछताछ में इन सभी पांचों बदमाशों ने अपना नाम रविन्द्र जनपद कासगंज के थाना सिढपुरा के गांव नाथपुर बताया। दूसरे ने इसी थाना क्षेत्र के गांव बल्हारपुर निवासी शिशुपाल, बबी उर्फ शिवनंद और सर्वेश उर्फ गुड्डू बताया। जबकि पांचवां बदमाश जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव बड़ागांव निवासी पदम सिंह बताया। पुलिस ने इनके पास से साढ़े छह किलो चरस, उपरोक्त लूटों में लूटी हुई रकम के 35 हजार रुपये और एक लूट में अपनी पहचान छिपाने के लिए लगाने वाला हेलमेट बरामद किए हैं। साथ ही पुलिस ने इनके पास से दो बाइक बरामद की है। पुलिस ने इन सभी को जेल भेज दिया है। इन सभी शातिर अपराधियों पर विभिन्न जनपदों के विभिन्न थानों में लूट,डकैती जैसे संगीन मुक़दमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से बरामद की गई बाइकों की जाँच पड़ताल में जुट गई है। शातिर अपराधियों के खुलासे पर बरेली के पुलिस महानिदेशक ने पचास हजार रुपये की नकद धनराशि के पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें