फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1397 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज

Thu, 08 Oct 2015 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंतजार की घड़ियां खत्म हो गईं। पंचायत चुनाव के पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद के जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए शुक्रवार को वोटिंग होगी। इस दौरान क्षेत्र के 1397 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 3.90 लाख वोटर करेंगे। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस व प्रशासन ने सुरक्षा के जबर्दस्त इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन



जिला और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए पिछले दिनों चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई थी। पूरे चुनाव को चार चरण में बांटा गया था। पहले चरण में चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र में चुनाव क्री क्रिया शुरू हुई थी। पहले चरण का चुनाव आखिरी मुकाम पर है। शुक्रवार को चमरौवा और शाहबाद क्षेत्र के जिला पंचायत के 12 वार्डों और बीडीसी के 277 वार्डों में मतदान होगा।


इन पदों के लिए 1397 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियों को पूरा कर लेने की बात कही है। चुनाव कराने के लिए इन दोनों क्षेत्रों के पोलिंग सेंटरों पर पोलिंग पार्टियां देर शाम तक पहुंच गईं।
विज्ञापन



मतदान शुक्रवार की सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। प्रशासन का दावा है कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए सभी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें