फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उजाला, शोभा और तौसीफ बने चैंपियन

Thu, 08 Oct 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपदीय शैक्षिक युवा क्रीड़ा समारोह बुधवार को रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया। इस दौरान नगरीय क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर अपना लोहा मनवाया किया। इसमें उजाला, शोभा, तौसीफ, रोहित पूनम, हसीन अपने-अपने वर्ग में चैंपियन रहे।
विज्ञापन



राजकीय शारीरिक प्रशिक्षण महाविद्यालय में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को आखिरी दिन था। इस दौरान विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेंद्र नाथ सिंह ने खिलाड़ियों का हौंसला आफजाई किया।


साथ ही छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। इस प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा। इस मौके पर व्यक्तिगत चैंपियनशिप भी प्रदान की। सीनियर वर्ग की बालिकाओं की चैंपियनशिप खुर्शीद कालेज की उजाला और पूनम को प्रदान की गई।
विज्ञापन



इसके साथ ही जूनियर वर्ग बालिका वर्ग की चैंपियनशिप राजकीय इंटर कालेज मानकपुर बंजरिया की शोभा और हसीन को प्रदान की गई। साथ ही सीनियर वर्ग के बालोंकी चैंपियन शिप सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज के तौसीफ अहमद व हीरा इंटर कालेज मिलक के रोहित कुमार को प्रदान की गई।

संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक ने संयुक्त रूप से विजयी खिलाड़ियों को पुरुस्कृत किया। इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक माया देवी, संयोजक हरिनाथ सिंह यादव, साधना विश्नोई, जमाल फात्मा, ऋषिपाल सिंह, पीके पाठक, डा.रुपा अग्रवाल, मनोज कुमार, कंचन दिवाकर, कुलविंदर कौर, सुरेंद्र सिंह, संजीव रुहेला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें