फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सींगनखेड़ा में फायरिंग-पथराव

Fri, 05 Aug 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोअमरोहा
विज्ञापन
घायल लियाकत और पप्पू जिला अस्पताल में भर्ती।
विज्ञापन

विज्ञापन
 राशन की दुकान के प्रस्ताव को लेकर गुरुवार को सींनगखेड़ा में बवाल हो गया। यहां पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और फायरिंग हुई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

गांव में राशन को लेकर सियासत गर्माई हुई है। पांच साल बाद बुधवार को गांव में राशन की दुकान के प्रस्ताव को पारित कर दिया गया था। यहां पर पिछले पांच साल से राशन की दुकान नहीं थी। गांव की आपसी सियासत के चलते दिक्कत हो रही थी। बुधवार को राशन की दुकान के प्रस्ताव पारित होने के बाद से ही दो पक्षों में खटास आ गई थी, जिसके बाद गुरुवार को दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। प्रस्ताव को लेकर छींटाकशी भी इस दौरान हुई। 
विज्ञापन


इस दौरान प्रधानी का चुनाव लड़ चुके जमील के भतीजे रईस बाबू की गांव के ही खुर्शीद शाह से कहासुनी हो गई और फिर इसके बाद पथराव और फायरिंग शुरू हो गई, जिससे अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों के बीच पथराव और फायरिंग की घटना में दोनो पक्षों के छह लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

घायलों में एक पक्ष के खुर्शीद शाह, पप्पू, लियाकत व जबकि दूसरे पक्ष के हारुन, फारुख और हफीज शामिल हैं।

इन सभी को अस्पताल लाया गया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में मौका मुआयना किया। पुलिस ने जमील पक्ष के दो लोगों को भी पकड़ लिया। पुलिस को खुर्शीद की ओर से पांच के खिलाफ तहरीर दी गई है, जबकि दूसरी ओर से भी तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें