फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में दो के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने आए दो लोगों ने संभागीय निरीक्षक प्राविधिक के साथ मारपीट कर दी। साथ ही कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र अजीतपुर स्थित एआरटीओ कार्यालय है। गुरुवार को नमन अपने साथी के साथ डीएल बनवाने गया था। इस बीच किसी बात को लेकर उसका संभागीय निरीक्षक प्राविधिक रामवचन गुप्ता से विवाद हो गया। इस दौरान युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर सरकारी काम में बाधा डालते हुए कंप्यूटर तोड़ दिया। शोर मचाने पर कर्मचारियों को आता देख दोनों मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने इस मामले में निरंजन और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें