फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जि.पं के पूर्व अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस पर हमला करने की रिपोर्ट 17-11-58

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मशकूर मुन्ना सहित 30 के खिलाफ शहजादनगर थाने में पुलिस पर हमला कर मारपीट करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुन्ना और उनके समर्थकों के खिलाफ शहजादनगर थाने में तैनात दरोगा विमल किशोर पांडेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

दरोगा विमल किशोर पांडेय में शहजादनगर थाने में दी गई तहरीर में कहा है कि मशकूर मुन्ना और उनके भाई के खिलाफ उद्यान विभाग की जमीन पर कब्जा करने का आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इस मुकदमे के सिलसिले में वह अपने कांस्टेबल बलवीर सिंह के साथ गुरुवार की सुबह लगभग पौने नौ बजे उनका बयान दर्ज करने ककरौआ स्थित उनके आवास पर गए थे। उस वक्त मशकूर मुन्ना अपने घर पर चुनाव संबंधी मीटिंग करते हुए मिले। जब उनको मुकदमे के संबंध में बयान दर्ज कराने को कहा गया तो वह भड़क गए। मशकूर मुन्ना और उनके भाई मशरूर ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने एक राय होकर धारदार हथियार से हमला कर दिया और मारपीट की गई। उनका कहना है कि इन लोगों ने उनके हाथ से एफआईआर की कॉपी और नोटिस लेकर फाड़कर फेंक दिया। उनका कहना है कि इसके बाद उन्होंने घटना के बारे में प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी। कुछ समय के बाद प्रभारी निरीक्षक परवेज सिंह चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बड़ी संख्या में पुलिस को आता देखकर सभी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार होने लगे। पुलिस ने पीछा करके मौके से सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।तहीरर के आधार पर शहजादनगर की पुलिस ने मशकूर अहमद मुन्ना, मशरूर, शाहिद, राशिद, जाहिद, शहनवाज, मोबिन तुर्क, अजीम मियां, हबीब, अनीस, वसीम, मुजीबुर्रहमान, जीशान, फुरकान और मेहराज मियां उर्फ भूरा मियां सहित 15 अज्ञात के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 323, 332, 353, 504, 506 और दंडविधि (द्वितीय संशोधन) अधिनियम, 1983 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादनगर एसओ परवेज सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस पर हमला करने के आरोप में 15 लोगों के खिलाफ नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें