फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की खातिर विवाहिता की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। दहेज की मांग पूरी नही होने पर सुसराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी ।इस मामले में मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सहित तीन पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मिलक थाना क्षेत्र के गांव जमापुर निवासी जीवेंद्र सिंह ने अपनी बेटी मुन्नी की शादी 13 मई 2019 को थाना टांडा के मंगूपुरा गांव निवासी सुरेश के साथ की थी। जीवेंद्र सिंह ने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज में सब कुछ दिया था लेकिन शादी के कुछ समय के बाद से ही सुसराल वाले अतिरिक्त दहेज में चार लाख रुपये और एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नही होने पर सुसराल वालों ने बुधवार रात को विवाहिता का गला दबाकर हत्या कर दी थी।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद मायके वाले आनन फानन में सुसराल आ गए थे।बाद में इस मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी,तो पुलिस तुरंत घटनास्थल पहुंची ।बाद में तहसीलदार और सीओ टांडा और एसओ टांडा घटनास्थल पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया।इस मामले में मृतक मुन्नी के पिता की ओर से दी गई, तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति सुरेश, ससुर रामोतार और उसकी सास के खिलाफ थाना टांडा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें