टांडा/दढि़याल। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहब्बत नगर में खेत पर बोरिंग को लेकर हुए विवाद के बाद एक परिवार पर आठ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आठों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ग्रामीण खुर्शीद के अनुसार, सात दिसंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे बोरिंग को लेकर गांव के फरजन्द और अन्य लोगों से विवाद हुआ था। जब वह घर पर नहीं थे, तब फरजन्द, कासम, हाकम, गुफरान, मासूक अली, आसिफ, सरफराज, मोहम्मद हसन और शाने आलम उनके घर के सामने आकर गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने खुर्शीद और उनके बेटे सकलैन अली पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए आईं घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गईं। पीड़िता ने पहले थाने में शिकायत की, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई। बाद में सीओ के आदेश पर पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है । संवाद