फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी की मौजूदगी में हुई बिजली चेकिंग, 51 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएसी की मौजूदगी में हुई बिजली चेकिंग, 51 के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन

रात में किला व थाना गंज और सुबह शाहबाद गेट और पनवड़िया बिजली घर इलाके में चला अभियान
रामपुर। विद्युत निगम से शहर में बिजली चोरी पकड़ने के लिए पीएसी और विजिलेंस की टीम को साथ लेकर चेकिंग की। रात को किला और थाना गंज क्षेत्र में हुई चेकिंग के दौरान 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, जबकि सुबह को शाहबाद गेट और पनवड़िया बिजलीघर इलाके में चले चेकिंग अभियान में बिजली चोरी के 40 मामले पकड़े गए। सभी के खिलाफ विद्युत चोरी अधिनियम कर धाराओं में एफआईआर कराई गई है।
विज्ञापन

शनिवार की रात किला और थाना गंज क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया गया, जिसमें टीम से 11 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। रविवार को सुबह शाहबाद गेट और पनवड़िया बिजलीघर इलाके में अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान अधिकांश घरों में मीटर से पहले केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी की जा रही थी। विद्युत निगम की ओर से 60 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें से 40 स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। चेकिंग अभियान मे पकड़े गए बिजली चोरी के सभी मामलों में संबंधित बिजलीघर के जेई ने विद्युत चोरी अधिनियम की धाराओं में एफआईआर कराई है। एक्सईएन प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान में ओर तेेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें