फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन लेने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आठ पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
पटवाई। राशन लेने गए कार्डधारक और राशन डीलर के बीच कहासुनी हो गई। कहासुनी के दौरान दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। दोनो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल पड़े। इस मारपीट में दोनों पक्षों की ओर से आठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पटवाई थाना क्षेत्र के लालपुर पट्टी कुंदनपुर निवासी राशन कार्ड धारक राजीव गांव के ही राशन डीलर से राशन लेने के लिए गया हुआ था। राशन लेते समय बायोमेट्रिक मशीन किन्ही कारणों से बंद हो गई। जिस पर राशन डीलर ने राशन धारक से बाद में आने के लिए कहा। जिस पर राशन डीलर ने कार्ड धारक को बायोमेट्रिक मशीन चल जाने के बाद राशन देने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों पक्ष के कई लोग मौके पर आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चल पड़े। इस दौरान राशन ले रहे अन्य लोगों में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। सोमवार देर रात को दोनों पक्ष थाना पटवाई पहुंच गए। राशन डीलर कोमिल चरण ने राजीव, राजपाल, भरतलाल और विंदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष के राशनधारक राजीव ने कोमिल चरण, रूपचंद, नेपाल और भूकन सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मारपीट में घायलों को जिला अस्पताल के लिए मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। जबकि, पुलिस अपनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें