फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में प्लाटिंग के बाद रास्ता नहीं देने के मामले में दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल पड़े। मारपीट में दोनों पक्षों से कई लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार को हिरासत में ले लिया और शांति भंग में कार्रवाई कर दी।
विज्ञापन

ढकिया चौकी क्षेत्र के मधुकर निवासी ने ओमशंकर ने खेत बेच दिया था। उस खेत में प्लाटिंग भी कर दी गई थी। प्लाटिंग में से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में मंगलवार को कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के चार लोगों में जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में कई लोग घायल हो गए। सूचना पाकर ढकिया पुलिस मौके पर पहुंच गई और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मधुकर के ही दोनों पक्षों के प्रकाश, दयाराम, चेतराम और रामदास पर शांतिभंग करने के मामले में चालान किया है। चालान करने के बाद पुलिस ने उपजिलाधिकारी शाहबाद के न्यायालय में पेश किया गया। जहां पर हाथोंहाथ जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें