शाहबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम चकरपुर कदीम में नमाज पढ़कर लौटते समय दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पहले पक्ष के अहमद ने आरोप लगाया कि 19 फरवरी की शाम करीब साढ़े पांच बजे मस्जिद से लौटते समय तौफीक, इरफान हुसैन, मुश्ताक और गुड्डू उर्फ अशफाक ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
वहीं दूसरे पक्ष के इरफान हुसैन ने आरोप लगाया कि तकरीर अहमद ने उन्हें गाली दी। विरोध करने पर तकरीर, इदरीस, आस मोहम्मद और शब्लू ने उनके भाई तौफीक समेत उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बताया कि इरफान, तौफीक, इदरीश और शब्लू का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। संवाद