फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: गला दबाने की कोशिश में आठ पर रिपोर्ट

Sat, 21 Feb 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। मोहल्ला रसूलपुर निवासी मतीन ने गांव अलीनगर उत्तरी का मझरा सड़क गांव के कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट, गला दबाकर जान से मारने का प्रयास करने और हथियार लहराकर दहशत फैलाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर स्वार कोतवाली पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित मतीन ने तहरीर में कहा है कि 18 फरवरी को दोपहर करीब एक बजे फैज और आतिफ निवासी ग्राम अलीनगर उत्तरी उसे अपने साथ सड़क का मझरा ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि फैज ने गमछा गले में डालकर उसका गला दबाया और जान से मारने की कोशिश की।
इस संबंध में उसने उसी दिन चौकी नरपतनगर में शिकायत दी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित का कहना है कि 19 फरवरी की शाम करीब सवा आठ बजे सुहेल, फैज, कासिम, जब्बार, जिकरान, आतिफ, शानू निवासीगण अलीनगर उत्तरी का मझरा सड़क, निहाल निवासी मिलकंदुदी तथा रिजवान निवासी लोधीपुरा थाना टांडा एक राय होकर लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे लेकर उसके घर आ धमके।
विज्ञापन

आरोप है कि हमलावरों ने उसके मामा के बेटे साहिल के साथ मारपीट की और दरवाजे पर आकर गाली-गलौज व धमकी दी। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर समुचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिशें दी गईं लेकिन वह फरार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें