फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में बैंक खुलते ही 55 करोड़ रुपये का लेनदेन

Fri, 11 Nov 2016 01:14 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
बैंक के बाहर भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एक हजार और पांच सौ रुपये के नोटबंदी के बाद गुरुवार को खुले बैंकों में ऐसा हुजुम उमड़ा कि बैंक वालों को सिर उठाने तक की फुर्सत नहीं मिली। दिन भर में रामपुर जिले की सरकारी और निजी क्षेत्र की बैंक शाखाओं में तकरीबन 55 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ।

इस दौरान करीब 35.50 करोड़ रुपये के कैश को खातों में जमा कराया गया, जबकि 20 करोड़ के प्रतिबंधित नोटों को बदलने काम किया गया। बैकों में शुक्रवार को भी कैश जमा करने और बदले जाने का काम होगा।
विज्ञापन


एक अनुमान के मुताबिक जिले भर में 229 बैंक शाखाओं में करीब 55 करोड़ रुपये के लेनदेन होने की उम्मीद जताई जा रही है। स्टेट बैंक में करीब 12 से 15 करोड़ रुपये का कैश बदला गया और जमा कराया गया।
विज्ञापन


इसके अलावा बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सिंडीकेंट बैंक समेत जिले भर के तमाम बैंकों में तकरीबन 55 करोड़ का लेनदेन होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि अभी देर रात तक अधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। बैंक आफ बड़ौदा की सभी 25 शाखाओं में करीब 15 करोड़ का कैश जमा किया गया,जबकि 45 लाख का कैश एक्सचेंज किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें