फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: पिता-पुत्र से मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर गांव में कुछ लोगों ने पशुओं को चारा डालने जा रहे एक ग्रामीण को रास्ते में रोक कर पीट दिया। पिता को बचाने आए बेटे के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित की तहरीर के आधार पऱ कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मंसूरपुर गांव निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 अप्रैल की रात करीब आठ बजे अपने घर के पास ही पशुशाला में भैंसों को चारा डालने जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही राहुल ने बाइक से टक्कर मार दी और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने हरप्रसाद, कुंवरपाल और तुलाराम के साथ मिलकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से जमकर पीट दिया।
पीड़ित का आरोप है कि उसे बचाने आए बेटे सचिन के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसके सिर और नाक पर चोटें आई हैं। साथ ही आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देदी। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें