बिलासपुर। नगर में केमरी रोड पर रविवार की सुबह करीब दस बजे मिलक की ओर से आ रही एक कार के चालक ने अचानक कार अनियंत्रित होने पर ठेला लेकर जा रहे शिकंजी विक्रेता व ठेले को टक्कर मार दी। इसके बाद कार एक टेंपो में घुस गई। हादसे में शिकंजी विक्रेता हरिशंकर निवासी ग्राम नगरिया कलां का मजरा घायल हो गया। जबकि उसका ठेला व टेंपो क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजकर क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में कर लिया। कोतवाली प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि घायल शिकंजी विक्रेता की हालत में सुधार है। क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में कर लिया गया है। फिलहाल घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। संवाद