फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटे की हत्या में पिता-पुत्र गिरफ्तार 

Mon, 12 Nov 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामपुर में रविवार को मां-बेटे की हत्या में गिरफ्तार में पिता-पुत्र। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 सिविल लाइंस क्षेत्र में मां-बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपियों के पास से तमंचा मिला है। पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है।  

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अशोक विहार निवासी चंद्रशेखर की शादी दलपतपुर के बूजपुर मान निवासी वीरेंद्र यादव की बेटी कविता से हुई थी।वीरेेंद्र यादव का आरोप है कि ससुराल वालेे उससे दहेज की मांग करतेे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं होेने पर ससुरालियों ने कविता और उसके बेटे वंश की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी।खुद को बचाने के लिए इसे खुदकशी का रूप देने लगे थे।  ससुराली कहने लगे कि कविता ने अपने बेटे को गोली मारनेे के बाद खुद को तमंचे से गोली मार ली थी। वीरेंद्र यादव की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली की पुलिस ने शुक्रवार को पति चंद्रशेखर, सास, ससुर और देवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 302, 304-बी, 498-ए और दहेज  प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


शनिवार को सीओ सिटी  ओपी आर्य ने इस मामले में आरोपियों की तलाश में दबिश दी थी लेकिन घर पर कोई नहीं मिला था।बाद में पुलिस ने ज्वालानगर से गिरफ्तार कर लिया था।दोनों से पूछताछ करने के बाद मेडिकल के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बाद में दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उनको जेल भेज दिया गया।  फरार चल रहे मां-देवर को पुलिस तलाश कर रही है।उसके साथ इनके पास से हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें