फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: किसानों ने लगाया धान खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप

Sun, 01 Feb 2026 11:23 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। भाकियू टिकैत की पंचायत कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें किसानों ने धान खरीद में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
प्रदेश महासचिव हसीब अहमद ने आरोप लगाते हुए कहा कि मुरादाबाद में धान खरीद में फर्जीवाड़ा किया गया है। रामपुर के किसानों के नाम पर राइस मिलर्स और बिचौलियों का धान तुलवा दिया गया। खाद्य एवं रसद विभाग के पोर्टल से इसका खुलासा हुआ है। इसकी शिकायत शासन में की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा फर्जीवाड़े के तमाम सुबूत मुरादाबाद के अपर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराए जा चुके हैं। चेतावनी दी कि शीघ्र जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो फर्जीवाड़े की शिकायत शासन से की जाएगी।
विज्ञापन

इसके अलावा राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को भी मामले से अवगत करा दिया गया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मो. तालिब, रामवीर यादव, मो. मुस्तकीम,असकर अली, बलराम चौधरी, अनिल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें