फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर बार्डर की घटना के विरोध में किसानों ने कोयला टोल जबरन कराया फ्री, करीब 75 हजार की टोल वसूली नहीं हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। गाजीपुर बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन स्थल के पास भाजपा कार्यकर्ताओं व किसानों में झड़प की सूचना पर गुरुवार को कोयला टोल प्लाजा पर धरना दे रहे भाकियू टिकैत से जुड़े किसान भड़क गए। किसानों ने जबरन टोल टैक्स वसूली बंद करवा दी। इससे टोल प्लाजा कंपनी को करीब 75 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन

बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प की सूचना पर आक्रोशित भाकियू टिकैत के कार्यकर्ता गुरुवार सुबह जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के संग कोयला टोल प्लाजा पर चल रहे धरनास्थल पर पहुंच गए। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि भयमुक्त समाज का दावा करने वाली प्रदेश सरकार के ही लोग प्रदेश में गुंडागर्दी कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गाजीपुर बॉर्डर पर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और पुलिस ने भी किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
चेतावनी दी कि जब तक हमलावर भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता देश के सभी टोल प्लाजा पर वसूली नहीं होने देंगे। उन्होंने जिले भर से तमाम किसानों के दो जुलाई को दिल्ली रवाना होने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी कार्यकर्ता दोपहर करीब डेढ़ बजे टोल गेट पर खड़े हो गए और बैरियर को उठाकार मार्ग टोल फ्री करा दिया। वहीं किसानों द्वारा टोल फ्री कराए जाने की सूचना पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट मनीष मीना, तहसीलदार प्रमोद कुमार, सीओ ओमकार नाथ शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान नहीं माने। टोल फ्री कराने से दोपहर डेढ़ बजे से शाम तक टोल प्लाजा पर वाहनों से टौल टैक्स की वसूली नहीं हो पाई। इससे टोल कंपनी को करीब 75 हजार रुपये के नुकसान की आशंका है। दोपहर से देर शाम तक करीब 1100 वाहन बिना टोल दिए गुजर गए।
इस दौरान शाबिर अली, सुभाष चंद शर्मा, राहत खां, मोहम्मद तालिब, अनीस अहमद, इरफान हसन, विनोद यादव, राम बहादुर, शिवराज सिंह, सिराज अहमद, अजीत सिंह, जगजीत सिंह, मुस्तफा अहमद, रामगोपाल, रामपाल सिंह, शकील अहमद, हाजी अकरम, मदनलाल, दिनेश यादव, राजपाल सिंह, नरसिंह, खेमकरन, अमृतपाल भिंडर आदि मौजूद रहे।
टोल से 24 घंटे में करीब सवा दो लाख रुपये के टोल टैक्स की वसूली होती है। गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे किसानों ने जबरन टोल फ्री करा दिया। इस कारण देर शाम तक करीब 1100 वाहन बिना टोल दिए ही गुजारने पड़े। इससे करीब 75 हजार रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर व अन्य उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
-मुन्ना यादव, टोल प्लाजा प्रबंधक
जब तक गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों पर हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक किसान भी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली नहीं करने देंगे। संगठन के आदेश के बाद ही अगला कदम उठाया जाएगा।
विज्ञापन

- हसीब अहमद, जिलाध्यक्ष भाकियू टिकैत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें