फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर्स डे: विभिन्न संगठनों ने चिकित्सकों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। डॉक्टर्स डे पर कई सामाजिक संगठनों ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। साथ ही कोरोना काल में चिकित्सकों द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की।
विज्ञापन

वीर खालसा सेवा समिति पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में जाकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं अन्य चिकित्सकों सीएमएस डॉ. एचके मित्रा, डॉ. अक्षय कुमार, डॉ. गणेश यादव, डॉ. मेहता, डॉ. वरुण को सम्मानित किया। समिति अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरीके से चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर कोरोना से संक्रमित मरीजों का इलाज किया, यह बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर समिति के चेयरमैन निर्मल सिंह, सचिव मनमीत सिंह, गुलशन अरोड़ा, सोनू, सनी कपूर आदि मौजूद थे।
भारत विकास परिषद की मुख्य शाखा रामपुर की ओर से भारत विकास परिषद की ओर से डॉक्टर सूरज प्रकाश की 101वीं जयंती एवं स्थापना दिवस के अवसर पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़े के पहले दिन बृहस्पतिवार को शहर के चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, स्वामी विवेकानन्द एवं डॉक्टर सूरज प्रकाश के चित्रों पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। माधव गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, उमेश स्तोगी, संजीव अग्रवाल, परमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय युवा क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर नलिन सिंह ने राम जी राम धारा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलेश रस्तोगी को पौधा देकर सम्मानित किया गया। चिकित्सकों द्वारा कोरोना काल मे दी गयी सेवा के लिये आभार जताया। चिकित्सकों के विरुद्ध होने वाली हिंसक घटनाओं की घोर निंदा की। भेंट में राम जी राम धारा के राष्ट्रीय प्रचारक राम निवास, जिला प्रचारक राम सरन, जिला संयोजक प्रीतम प्रसाद, जिला सह संयोजक राम औतार पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें