आनी में आयोजित कृषि शिविर में मौजूद किसान और बागवान
- फोटो : RAMPUR-HP
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के लोक निर्माण विभाग नित्थर के विश्राम गृह में दो दिवसीय दिवसीय सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहायक तकनीकी प्रबंधक हेमराज, अनिल कुमार, कृषि विभाग निरमंड और नित्थर कृषि प्रसार अधिकारी जाकिर अंसारी और विषयवाद विशेषज्ञ विशाल सूद ने किसानों को प्राकृतिक खेती के गुर सिखाए।
उन्होंने बताया की खेतों में जीवामृत, घनजीवामृत डालने से भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है। प्राकृतिक खेती करने के लिए पहाड़ी गाय का होना आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान परमानंद ग्राम पंचायत पाली ने प्राकृतिक खेती के अनुभव अन्य किसानों और बागवानों से साझा किए। कार्यक्रम में प्रधान नित्थर जगदीश ठाकुर, देहरा प्रधान सरोज बाला, उपप्रधान नित्थर होशियार चंद, पूर्व उपप्रधान नित्थर प्रमोद ठाकुर, शिल्पा कौशल, योजन दत्त शर्मा और दीवान ठाकुर सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।