फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनशाइन स्पोर्ट्स क्लब जीता बास्केबॉल का खिताब

विज्ञापन
भावानगर में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता में विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए किन्नौर ? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले के भावानगर में आयोजित बास्केबाल प्रतियोगिता में सनशाइन स्पोर्ट्स क्लब टीम ने खिताब पर कब्जा किया है। वहीं सनशाइन स्पोर्ट्स क्लब-बी टीम दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों की 15 टीमों ने भाग लिया। इसमें फाइनल मुकाबला सनशाइन-ए, और सनशाइन-बी टीम के बीच हुआ, जो काफी दिलचस्प रहा। इसमें सनशाइन-ए टीम ने सनशाइन-बी को पछाड़ते खिताब पर कब्जा किया। क्लब के प्रधान अमन ने बताया कि प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को 10 हजार रुपए और ट्रॉफी जबकि दूसरा स्थान पर रहने वाली टीम को 7 हजार रुपए और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में किन्नौर युकां अध्यक्ष प्रभाकर नेगी ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर क्लब के प्रधान अमन, उपाध्यक्ष सुनील, सचिव नीमा, कोषाध्यक्ष अंशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें