फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहबाद (रामपुर)। साप्ताहिक बाजार में कुट्टी बेचने आया किसान चलते ट्रैक्टर पर चढ़ते समय फिसलकर पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में घायल को शाहबाद सीएचसी में भर्ती लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जनपद बरेली के थाना सिरौली के गांव कल्याणपुर निवासी हामिद खान (39) और उनका भतीजा सहूलत यूकेलिप्टस की कुट्टी बेचने के लिए सोमवार को शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के रम्पुरा गांव की साप्ताहिक बाजार आए हुए थे। साप्ताहिक बाजार होने के कारण काफी भीड़ थी और जाम की स्थिति पैदा होने लगी। जाम को देखते हुए भतीजे सहूलत ने ट्रैक्टर को आगे बढ़ा दिया। इस दौरान उसके चाचा हामिद खान ट्रैक्टर पर चढ़ने लगे। ट्रैक्टर पर चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वह गिरकर ट्रैक्टर के पिछले पहिये के नीचे आ गए। हादसे को देख लोगों ने शोर मचा दिया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी भेजा गया। रास्ते में ही घायल हामिद खान ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें