रामपुर। पुलिस लाइन में तैनात फालोवर की उपचार के दौरान मौत हो गई। फालोवर को किडनी में दिक्कत चल रही थीं। जिस कारण परिजनों ने बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। रविवार को गंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम कराया है।
पुलिस लाइन में रहने वाले कैलास चंद्र (46) पुलिस लाइन में फालोवर का काम करता था। कैलास को काफी दिनों से किडनी मेें परेशानी हो रही थी, जिसका उपचार चल रहा था। शनिवार को परेशानी होने पर परिजन कैलास को जिला अस्पताल लेकर आए थे। जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। इस दौरान उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस लाइन में काम करने वाले फालोवर की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद