फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान राम के आदर्शों को  जीवन में अपनाएं

Thu, 29 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
रामुपर में बुधवार को कोसी मंदिर रामलीला का उद्घाटन करते जिलाधिकारी और जिला जज। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

श्री सनातन रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। पहले दिन संत तुलसी दास जी के चरित्र का चित्रण करते हुए रामलीला का मंचन किया गया। 

कोसी मंदिर रोड स्थित श्री सनातन रामलीला कमेटी की ओर से रामलीला का मंचन शुरू हो गया। जिलाधिकारी अमित किशोर एवं जिला जज आरके मिश्रा ने रामलीला के मंचन की शुरुआत की। इस दौरान पूजा अर्चना की गई। साथ ही इस मौके पर लोगों से भगवान श्री राम के चरित्र का वर्णन किया गया साथ ही राम के आदर्शोंको अपनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर रामलीला कमेटी के प्रधानमंत्री शिव हरि गर्ग ने रामलीला कमेटी के इतिहास के बारे में जानकारी दी। साथ ही रामलीला के आयोजन के बारे में बताया। उन्होंने भगवान श्री राम के आदर्शो को अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर अध्यक्ष नवल किशोर खंडेलवाल, अनिल कुमार चौरसिया, वीरेंद्र कुमार गर्ग, अरविंद कुमार अग्रवाल, सुभाष चंद्र, जुगेश अरोड़ा, अजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे। गुरुवार को आदर्श कालोनी में रामलीला का मंचन शुरू होगा,जबकि तीस सितंबर को ज्वला नगर की रामलीला का मंचन होगा। इसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें