फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध नर्सिंग होम संचालिका की गिरफ्तारी की मांग उठाई

Mon, 07 Dec 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराना गंज में अवैैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम में जच्चा-बच्चा की मौत के बाद संचालिका को गिरफ्तार करने की मांग भी जोर पकड़ने लगी है। सोमवार को आजाद हिंद सेवा समिति के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। संगठन ने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर संचालिका की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



भोट थाना क्षेत्र के करीमपुर शर्की गांव निवासी हरिओम ने अपनी पत्नी जशोदा को प्रसव के लिए पुराना गंज के चमन नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। डाक्टर ने अमानवीयता दिखाते हुए लाशों को ही सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया था।


स्वास्थ्य अधिकारियों ने नर्सिंग होम को सीलकर संचालिका के खिलाफ गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में अब आरोपी संचालिका की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। सोमवार को आजाद हिंद सेवा समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रशासन से आरोपी संचालिका को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें