पैगंबर-ए-इस्लाम की शान में गुस्ताखी पर मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी के पुतले फूंके। गुस्साए लोगों ने संगठन पर पाबंदी लगाने की मांग की। जनहित संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष शहनवाज के नेतृत्व में जुलूस की शक्ल में अजीतपुर चौराहे पर पहुंचे।
रदर्शन कर हिंदू महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में गुड्डू, सलामत जान, शाकिर हुसैन, कामरान अली, जाहिद पाशा, शानू खां, आसिफ खान, कासिम पाशा, शाहरुख अली, भूरा भी थे। दुकानदारों ने शादाब मार्केट और मोहल्ले के लोगों ने मोती मस्जिद के सामने भी तिवारी का पुतला फूंका।
हामिद स्कूल और उसके आसपास के मोहल्ले के लोग स्कूल के सामने एकत्र हुए। जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शाहबाद गेट पहुंचे और तिवारी का पुतला फूंका। राष्ट्रपति से कमलेश तिवारी को कड़ी से कड़ी से सजा दिलाने की मांग की। गुस्साए लोगों ने ज्वालानगर में राम-रहीम पुल और रफत कालोनी में भी कमलेश तिवारी के पुतले फूंके।
छात्रों ने डिग्री कालेज का गेट बंद कर पढ़ाई ठप रखी। छात्रों ने कमलेश तिवारी को सजा देने की मांग की। इस मौके पर अयान खां, फसाहत अली खां, आरिज खां, अदनान खां, इंतखाब, शाबाज, फईम, शैजी, इमरान भी थे।