फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों को नीट का दिया फर्जी प्रवेश पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जनसेवा केंद्र संचालक ने नीट परीक्षार्थियों को फर्जी प्रवेश पत्र थमा दिए। परीक्षार्थी जब परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। इस मामले में परीक्षार्थियों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव शिवनगर लाहौरी निवासी नाजिम, सियाजुद्दीन, इमरान विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण के चलते तीनों छात्र घर पर ही हैं। तीनों छात्रों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया है कि उन्होंने नीट परीक्षा के लिए नगर ने संचालित जनसेवा केंद्र संचालक के पास रजिस्ट्रेशन कराया था। केंद्र संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन की फीस भी जमा करा ली गई थी, जिसके बाद परीक्षार्थियों ने कोचिंग भी शुरू कर दी। छात्रों द्वारा रजिस्ट्रेशन से संबंधित स्लिप मांगने पर जनसेवा केंद्र संचालक टालमटोल करता रहा। शनिवार को जब परीक्षार्थियों ने नीट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए प्रवेश पत्र मांगा तो केंद्र संचालक ने फर्जी तरीके से तैयार किया हुआ प्रवेश पत्र थमा दिया। रविवार की जब परीक्षार्थी हल्द्वानी स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे, तो जांचकर्ताओं ने प्रवेश पत्र फर्जी बता कार्रवाई करने की बात कहने लगे। परीक्षार्थियों ने पूरा मामला समझाया, तब कही जाकर जांचकर्ताओं ने उन्हें छोड़ा। पीड़ित छात्रों ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देते हुए धोखाधड़ी करने वाले जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें