फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दी से कंपकंपाई जिंदगी, गुरुवार को बादल तो शुक्रवार को धूप के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सकती है। गुरुवार को बादलों के बीच सूरज निकलने की संभावना है। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। फिर से मौसम बदलने से शनिवार को फिर बादल रहेंगे। रविवार को बारिश के आसार लोगों की मुुश्किल बढ़ा सकती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को भी कड़ाके की सर्दी पड़ी। जिससे लोग घरों में दुबके रहे। सुबह को घना कोहरा छाया तो ठंड बढ़ गई। वाहन चालकों को भी दिक्कत उठानी पड़ी। कोहरा छंटने के बाद भी घने बादल आसमान में छाए रहने से दिनभर कड़ाके की सर्दी पड़ी। हालांकि, कुछ देर के लिए सूर्य देव बादलों की ओट से निकलकर दिखाई दिए। लेकिन, कुछ ही देर बाद बादलों की ओट में सूर्य छिप गए और कड़ाके की सर्दी के सितम से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। दिनभर शीत लहर चलने और बादल छाए रहने के कारण पड़ रही सर्दी से बाजारों में भी सन्नाटा पसरा रहा। बुधवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिनभर मौसम साफ रहने और धूप निकलने की संभावना है। शनिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदल सकता है। फिर से न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। जबकि, रविवार और सोमवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें