फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: प्रशिक्षु सिपाहियों की परीक्षाएं शुरू, पहले दिन पुलिस के इतिहास से संबंधित सवाल पूछे

Wed, 18 Mar 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गईं। पहले दिन पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन, अंतर्विभागीय समन्वय, कार्यप्रणाली और अनुशासन से संबंधित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में 590 सिपाही शामिल हुए। एसपी विद्या सागर मिश्र और एएसपी अनुराग सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण कर कक्ष निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

यूपी पुलिस में सिपाहियों का प्रशिक्षण नौ महीने का होता है। इसमें एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (जेटीसी) जिलों में और शेष आठ महीने की ट्रेनिंग अन्य केंद्रों पर कराई जाती है, जिसमें शारीरिक फिटनेस, हथियारों का प्रयोग और कानूनी जानकारी दी जाती है।
पुलिस भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद जून से रिक्रूट्स प्रशिक्षण के लिए आना शुरू हुए थे। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली की जानकारी देने के साथ शारीरिक विकास और हथियारों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

अब प्रशिक्षण की परीक्षा शुरू हो गई है। पहले दिन पुलिस इतिहास से जुड़े सवाल पूछे गए। एएसपी अनुराग सिंह ने बताया कि परीक्षा में 590 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं और यह परीक्षा 25 मार्च तक चलेगी।



अभ्यर्थियों की उपस्थिति, अनुशासन की भी जांच
एएसपी अनुराग सिंह के अनुसार मंगलवार को पुलिस का इतिहास, पुलिस संगठन, अंतर्विभागीय समन्वय, पुलिस की कार्यप्रणाली और अनुशासन से संबंधित प्रश्नों की परीक्षा हुई है। बुधवार को अपराध शास्त्र एवं अपराध नियंत्रण, विवेचना, अभियोजन और पुलिस रेगुलेशन की परीक्षा होगी। इसी तरह विविध विज्ञान, कंप्यूटर साइंस एवं साइबर क्राइम आदि विषयों से संबंधित परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह आठ बजे से शुरू होगी। परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की उपस्थिति, अनुशासन एवं परीक्षा कक्ष की व्यवस्थाओं की भी जांच की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले रिक्रूट से संवाद कर उनकी हौसला आफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें