फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने दाखिल किए दो जमानत प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सपा नेता आजम खां के करीबी एवं पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दो मामलों में कोर्ट में जमानत प्रार्थनापत्र दाखिल किए हैं। इस पर कोर्ट ने सुनवाई करते हुए गंज पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन

पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खां के खिलाफ गंज थाने में साल 2019 में 12 मामले दर्ज किए गए थे। इसके साथ ही उनके खिलाफ कोतवाली थाने में पांच और सिविल लाइंस थाने में भी दो मुकदमे दर्ज हैं। मुकदमे दर्ज होने के बाद से ही अजहर अहमद खां फरार चल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने 23 अगस्त 2020 को उनकी कुर्की तक कर ली थी। किंतु, इसके बाद भी वह पुलिस के हाथ नहीं आए। जिस पर पुलिस ने उन्हें भगोड़ा घोषित करते हुए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। पुलिस और कोर्ट की लगातार सख्ती के बाद 16 मार्च को उन्होंने मुरादाबाद कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। उनके खिलाफ मुरादाबाद में भी रामपुर की पूर्व सांसद व फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था।
मंगलवार को अजहर अहमद खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से दो गंज थाने में दर्ज दो मामलों में एमपी-एमएलए कोर्ट (सेशन कोर्ट) में जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किए। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई करते गंज थाना पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 28 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें