फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा में मंडी समिति में रखी ईवीएम, एसपी ने किया स्ट्रांग रुम सुरक्षा का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव संपन्न होने के बाद अब ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को मंडी समिति से स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया है। ईवीएम की सुरक्षा का जिम्मा पैरामिलिट्री फोर्स पर है। जवान मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी में लगे है। इसके लेकर ही शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक ने मंडी समिति से स्ट्रांग रूम पर लगी सुरक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान खत्म होने के बाद देर रात तक ईवीएम जमा करने का सिलसिला जारी रहा। ऐसे में बृहस्पतिवार की देर रात तक ईवीएम जमा होती रहीं। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड ने अपनी निगरानी में ईवीएम जमा कराते रहे। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला मंडी समिति स्थित स्ट्रांग रुम पर पहुंचे। वहां, उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा में तैनात पुलिस कर्मियों अर्धसैनिक बलों के जवानों से भी वार्ता की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नही होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक नहीं होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें