फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: महिला अस्पताल में हर तीसरा नवजात निकल रहा प्रीमैच्योर

Sat, 14 Nov 2026 11:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिला महिला अस्पताल में समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या चिंताजनक है। पिछले एक साल में विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती हुए हर दस में से करीब तीन बच्चे प्रीमैच्योर थे। कुल 1085 नवजातों को एसएनसीयू में भर्ती कराया गया, जिनमें लगभग 32 फीसदी समय से पहले जन्मे थे।
विज्ञापन

अस्पताल के एसएनसीयू में फिलहाल सात नवजात भर्ती हैं, जिनमें से तीन प्रीमैच्योर हैं। पिछले एक महीने में भी 87 नवजातों को उपचार के लिए भर्ती किया गया था। इनमें से 32 बच्चे समय से पहले जन्मे थे। यह आंकड़ा समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को आवश्यक उपचार की जरूरत को दर्शाता है। चिकित्सकों के अनुसार, गर्भावस्था के 37 सप्ताह पूरे होने से पहले जन्म लेने वाले बच्चे प्रीमैच्योर कहलाते हैं। ऐसे नवजातों के फेफड़े और अन्य अंग पूरी तरह विकसित नहीं हो पाते हैं। उन्हें सांस लेने, शरीर का तापमान बनाए रखने और संक्रमण से बचाने में कठिनाई हो सकती है।
समय से पहले जन्म के मुख्य कारण
सीएमएस डॉ. अनवर सादात और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुसार, गर्भवती महिलाओं में खून की कमी (अनीमिया), उच्च रक्तचाप, मधुमेह, संक्रमण और पर्याप्त पोषण की कमी इसके मुख्य कारण हैं। इसके अलावा कम उम्र में गर्भधारण या दो बच्चों के बीच कम अंतर भी बड़ा जोखिम है।पहले प्रीमैच्योर प्रसव हो चुका होना भी एक कारण हो सकता है। नियमित जांच और समय पर उपचार से जोखिम कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

-
विशेष देखभाल की जरूरत
- 37 सप्ताह से पहले जन्मे बच्चों के फेफड़े और अंग पूरी तरह विकसित नहीं होते, जिससे उन्हें सांस लेने और संक्रमण से बचाने के लिए विशेष एसएनसीयू निगरानी की सख्त आवश्यकता होती है। ऐसे बच्चों का वजन कम होने के साथ सांस लेने और संक्रमण का खतरा भी रहता है। एसएनसीयू में उनकी स्थिति के अनुसार उपचार और निगरानी की जाती है। अभिभावकों को भी नवजात की देखभाल के लिए जरूरी जानकारी दी जाती है। - डॉ. अनवर सादात, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें