फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: उद्यमियों ने डीएम के सामने रखी बिजली कटौती की समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक हुई। इसमें जनपद के औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। उद्यमियों ने बिजली कटौती, ट्रिपिंग सहित कई समस्याओं को उठाया।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था सुधारने के लिए जिला पंचायत को निर्देश दिया कि आगामी वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना में आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता पर रखें।एसपी विद्या सागर मिश्र ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भमरौआ रोड सहित प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में नियमित पुलिस पेट्रोलिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उद्यमियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने किसी भी अव्यवस्था पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए।विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार किया गया। डीएम ने ट्रिपिंग की समस्या कम करने के निर्देश दिए। पतंगबाजी से होने वाली कटौती को रोकने के लिए प्रभावी उपाय करने के भी निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ गुलाब चन्द्र, उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव सहित उद्यमी-व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें