फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजा नगर पालिका का बुलडोजर, अवैध निर्माण तोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सड़क किनारे फैले अतिक्रमण पर नगर पालिका की जेसीबी गरजी। इस दौरान अवैध निर्माण तोड़ दिए। करीब दो घंटे तक चले अभियान के दौरान एक स्थान पर लोगों ने विरोध किया और नगर पालिका से खुद अतिक्रमण हटाने के चलते कार्रवाई बंद करने की गुहार लगाई, लेकिन अफसरों ने अतिक्रमण तोड़ दिया।
विज्ञापन

शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की भरमार है। ऐसे में कई बार सड़कों पर जाम लग जाता है। लिहाजा, नगर पालिका की ओर से सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। इसके तहत बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर फर्राशखाना आ गई, जहां से तोपखाना रोड तक अतिक्रमण हटाया गया। दुकानों के आगे बने शेड तोड़ दिए गए। इसके साथ ही स्लैब, फर्श आदि भी तोड़ दिए। एक स्थान पर कुछ लोग नगर पालिका की कार्रवाई का विरोध करने लगे। लेकिन, नगर पालिका के अफसरों ने एक न सुनी। करीब दो घंटे के अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद गंगवार ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें