फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत-

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर(रामपुर)। गदरपुर के पास हुए सड़क हादसे में घायल अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी अख्तयार खेती किसानी करते हैं। 26 मई बृहस्पतिवार को अख्तयार की पत्नी नईम जहां (60) अपनी बेटी राशिदा के साथ स्कूटी से गदरपुर जा रही थीं। रास्ते में गदरपुर के पास एक पिकअप चालक ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। हादसे में स्कूटी पर सवार राशिदा और नईम जहां गंभीर रुप से घायल हो गईं थीं। हादसे के बाद सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रामपुर ले आए जहां, बृहस्पतिवार दो जून को उपचार के दौरान नईम जहां की मौत हो गई। वहीं, जिला अस्पताल की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि हादसा गदरपुर के पास हुआ था। परिजन घायलों को जिला अस्पताल ले आए थे। वहां, एक महिला की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें