स्वार। विकास खंड की सोनकपुर ग्राम पंचायत में प्रस्तावित पंचायत भवन की भूमि पर अवैध कब्जा हटवा दिया गया। तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व की टीम द्वारा अवैध कब्जा हटवाने के बाद निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है।
सोनकपुर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 60 पर पंचायत भवन का निर्माण होना है लेकिन इस भूमि पर गांव के ही इकबाल पुत्र मोहम्मद जान ने जबरन कब्जा करने की नीयत से अपना ट्रैक्टर-ट्राली इत्यादि कृषि उपकरण खड़े कर लिए थे जिसके चलते पंचायत भवन का निर्माण कार्य शुरूकरने में विलंब हो रहा था। इस बात की शिकायत अधिकारियों से हुई तब संज्ञान लेते हुए तहसीलदार अवनीश कुमार राजस्व कर्मचारियों को साथ लेकर गांव पहुंचे। उनके साथ हलका दरोगा भी रहे। टीम को देखकर अवैध कब्जा धारक ने मौके की नजाकत भांपते हुए स्वत: ही कब्जा हटा लिया। इसके बाद यहां निर्माण के लिए बुनियाद भी खोदना शुरू हो गई। इस दौरान लेखपाल वरुण व तरुण गुप्ता तथा राजस्व निरीक्षक राजेंद्र कुमार भी रहे। संवाद