फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन में फाल्ट से रातभर ठप रही सैकड़ों गांवो की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एचटी लाइन में फाल्ट होने से पटवाई और अजीतपुर द्वितीय बिजलीघर से जुड़े सैकड़ों गांवों की बिजली रातभर ठप रही। विद्युतापूर्ति ठप होने से लोग रातभर गर्मी से बेहाल रहे। किसी ने छत पर टहलकर रात गुजारी तो कोई सड़क पर घूमता रहा। विद्युतापूर्ति सुचारुहोने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

पनवड़िया स्थित 132 केवीए बिजलीघर से पटवाई और अजीतपुर द्वितीय बिजली घरों को एनर्जी देने के लिए जा रही 33 केवीए की एचटी लाइन में रात करीब 9.30 बजे फाल्ट हो गया। एचटी लाइन में फाल्ट होने से दोनों बिजलीघरों से जुड़े सैकड़ों गांवों की विद्युतापूर्ति ठप हो गई। विद्युतापूर्ति ठप होने पर भीषण गर्मी के चलते लोग घरों से बाहर निकल आए। किसी ने छत पर जाकर पंखा झला तो कोई घर के बाहर सड़क पर घूमता रहा। लेकिन, भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को खासी परेशानी हुई। वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि बिजलीघरों को फोन किए गए। लेकिन, किसी भी बिजलीघर पर फोन अटेंड नहीं हुआ। रातभर विद्युत आपूर्ति ठप रहने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह चालू होने पर लोगों को राहत मिल सकी। पटवाई बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि 33 केवीए की लाइन में रात में दो बार फाल्ट हुआ। पहली बार में इंस्यूलेटर खराब मिला। लाइन की मरम्मत कर सप्लाई चालू की गई तो फिर से लाइन में फाल्ट हो गया। लाइन की पेट्रोलिंग करने के बाद आया फाल्ट दुरुस्त करने के बाद सुबह करीब तीन बजे विद्युतापूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें