फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर बाधित रही सैकड़ों घरों की बिजली, लोग हुए गर्मी से व्याकुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। अजीतपुर बिजलीघर से जुड़े सैकड़ों घरों की विद्युतापूर्ति दिनभर ठप रही। विद्युतापूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हो गए। रोजेदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सुबह करीब 10 बजे से ज्वालानगर की रफत कालोनी, लेबर कालोनी, प्रेम पटवारी की गली समेत आधा दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति बाधित कर दी गई थी। जब काफी देर तक आपूर्ति सुचारु न हुई तो गर्मी से परेशान लोंगों ने बिजली अफसरों और बिजलीघरों के फोन खटखटाने शुरु कर दिए। लेकिन, कोई संतोष जनक उत्तर नहीं मिल सका। दिनभर बिजली बाधित रहने से सबसे ज्यादा परेशानी रोजेदारों को हुई। रोजेदार गर्मी से व्याकुल रहे, साथ ही बिजली न होने से रोजा अफ्तार की तैयारी भी नहीं कर पाए। शाम तक बिजली न आने से लोग परेशान रहे। अजीतपुर बिजलीघर के अवर अभियंता रोहित सिंह ने बताया कि घरों में अंदर लगे मीटरों को बाहर दरबाजे पर लगाने का कार्य चल रहा है। साथ ही एबीसी कंडक्टर बदला जा रहा है। जिसके कारण दो मोहल्ले की आपूर्ति बंद कर गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होते ही विद्युतापूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें