फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन का पोल टूटने से शाहबाद गेट बिजलीघर इलाके की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। एचटी लाइन का पोल टूटने से शाहबाद गेट बिजलीघर से जुड़े इलाके की बिजली शाम होते ही गुल हो गई। बिजली गुल होने से लोग उमस भरी भीषण गर्मी से बेहाल हो गए। मरम्मत कार्य के देर रात तक जारी रहने से बिजली गुल रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे पनवड़िया स्थित 132 केवीए बिजलीघर से शाहबाद गेट बिजलीघर को एनर्जी देने केे लिए आ रही 33 केवीए की एचटी लाइन का जर्जर पोल पालीटेक्निक कालेज के पास टूूट गया। पोल टूटने से तीन पोल की लाइन भी टूट गई। अचानक बिजली सप्लाई बाधित होने से बिजलीघर के कर्मचारियों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू की। पेट्रोलिंग के दौरान पालीटेक्निक कालेज के पास जंगल में 33 केवीए के लाइन का पोल और तीन खंभों के तार टूटे हुए मिले। काफी देर तक सप्लाई चालू न होने पर लोगों ने बिजलीघर और अफसरों के फोन खटखटाने शुरू कर दिए। उमस भरी गर्मी से व्याकुल लोग भीषण गर्मी में घरों से बाहर निकल आए। देर तक तक पोल की मरम्मत न होने से पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप पड़ी थी। जेई अजय चौरसिया ने बताया कि नया पोल लगाने और टूटे तार की मरम्मत का काम चल रहा है। मरम्मत के बाद सप्लाई चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें