फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने किसानों को दी राहत, बिजली के लिए बनी आफत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार की सुबह करीब छह बजे तेज हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने जिलेभर की विद्युतापूर्ति प्रभावित हो गई। वहीं, बारिश होने से फसलों को लाभ हुआ है। जबकि, शहर में सड़कों पर हुए जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश होने से मौसम खुशगवार होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। बिजली चौपट रहने से पेयजल व्यवस्था चौपट हो गई। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तेज हवाओं के साथ बारिश होने से जहां जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, तापमान में गिरावट होने से भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल पाई। रविवार को भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिली है। रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को बारिश होने से तापमान सात डिग्री कम हो गया। तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी बारिश की संभावना है।
सुबह करीब छह बजे आकाशीय बिजली की चमक और बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरु हो गई। तेज हवाएं चलने और बारिश होने से पूरे जिले की बिजली सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर दी गई थी। करीब दो घंटे तक चली आंधी के बाद हवा की गति कुछ कम होने पर विद्युतापूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए गए। लेकिन, सिविल लाइंस, अजीतपुर आंबेडकर पार्क, सिटी मेंस, शाहबाद गेट, पहाड़ी गेट, बिलासपुर गेट, डूंगरपुर, रजा इंटर कालेज, पनवड़िया, किला समेत शहर के सभी बिजलीघरों की आपूर्ति चालू नहीं हो पाई। एचटी और एलटी लाइनों में ब्रेक डाउन होने से बिजली ठप रही। दोपहर करीब एक बजे शहर की विद्युतापूर्ति चालू कर दी गई। लेकिन, डूंगरपुर बिजलीघर की एचटी लाइन में फाल्ट होने के कारण शाम पांच बजे के बाद विद्युतापूर्ति चालू हो पाई। बिजली ठप रहने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें