फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: रामपुर में हत्या से सनसनी... अस्थायी गोशाला में बुजुर्ग केयर टेकर को सिर कुचलकर मार डाला

Sun, 28 Jul 2024 11:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहबाद (रामपुर)

सार

शाहबाद में अस्थायी गोशाला के बुजुर्ग केयर टेकर की हत्या कर दी गई। उनका शव पानी की होदी से बरामद किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
शाहबाद में हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुजुर्ग की हत्या का मामला सामने आया है। शाहबाद कोतवाली इलाके के रामगंगा पुल स्थित अस्थायी गोशाला में बुजुर्ग केयर टेकर एवं बमनपुरी गांव निवासी लालमन (62) की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं हत्यारे शव को पशुओं के पानी पीने की होदी में फेंककर चले गए। रविवार सुबह गोशाला में जब ड्यूटी पर पड़ोसी गांव जाहिदपुर निवासी जगदीश आए तो उन्होंने शव देखा। उन्होंने शोर मचाया। शोर शराबा सुनने के बाद ग्रामीण इकट्ठे हो गए।

उसके बाद सूचना शाहबाद कोतवाली पुलिस को दी गई। उधर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर मौके से पत्थर और अन्य साक्ष्य इकट्ठे किए। मौके का मुआयना करने के लिए एएसपी अरुण श्रीवास्तव पहुंच गए। एसपी विद्याशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें