फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान सम्मान निधि के लिए करीब पौने तीन लाख किसानों को कराना होगा ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए करीब पौने तीन लाख किसानों को अब ई-केवाईसी कराना होगा। इसके लिए किसान अपने स्मार्टफोन या जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा सकेंगे। शासन ने 31 मार्च तक सभी किसानों से ई-केवाईसी पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

जिले में करीब पौने तीन लाख किसान कृषि विभाग में पंजीकृत हैं। इनमें से करीब 2.64 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की कम से कम एक किस्त जारी हो चुकी है। जबकि 1.31 लाख किसान ऐसे हैं जिनको अब तक जारी सभी किस्तों का भुगतान किया गया है। सरकार ने किसान सम्मान निधि में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए संबंधित किसानों के खाते का आधार सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। आधार सत्यापन के तहत ही किसानों को अब ई-केवाईसी कराना अनिवार्य हो गया है। ई-केवाईसी में किसानों के आधार कार्ड को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के खाते से लिंक किया जाएगा और उसका सत्यापन किसान के आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजकर या बायोमैट्रिक तरीके से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें