मौसम के तेवर बदलने के साथ्ा ही अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों में सात जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया है। जबकि, सरकारी स्कूलों में अवकाश का निर्णय प्रशासन मौसम का रुख देखकर करेगा।
साल के अंतिम सप्ताह में मौसम ने कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। कड़ाके की ठंड के बीच अंग्रेजी माध्यम के निजी स्कूलों के प्रबंधन ने शुक्रवार से सात जनवरी तक छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं सरकारी स्कूलों में छुट्टियां मौसम के रुख के आधार पर तय होंगी।
सरकारी स्कूलों में छुट्टी के इस संबंध में जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि यदि शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा तो फिर छुट्टी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को मौसम जरूर खराब था। यदि ऐसा ही मौसम रहा तो शुक्रवार से स्कूलों में छुट्टी कर दी जाएगी।