गुड फ्राइडे पर शहर के सभी गिरिजाघरों में प्रभु यीशु को याद कर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। क्रूस पर चढ़ाते समय प्रभु यीशु की ओर से कहे गए सात कलमे पढ़कर सुनाए गए। गम में उपवास रखकर प्रभु को याद किया गया। सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पादरी महबूब मसीह ने गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना की। समाज के लोगों को प्रभु के जीवन से जुड़े संदेश बताए।
यीशु के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। द साल्वेशन आर्मी चर्च में भी गुड फ्राइडे पर विशेष सभा हुई। पास्टर मेजर इम्मानुअल ने आशीष भरी प्रार्थना से सभा की शुरुआत की। यीशू के सात वचन पढ़कर सुनाए गए। कैथोलिक चर्च में क्रूस यात्रा निकालर प्रभु यीशु को याद किया गया। शौकत अली रोड स्थित आशा केंद्र में गुड फ्राइडे पर प्रभु यीशु के वचन सुनाए गए।
पहला वचन इकलास मसीह, दूसरा वचन जैकी मसीह, तीसरा वचन अनीता मसीह, चौथा वचन पास्टर सोनू, पांचवां व छठा वचन सिस्टर डॉरिस व अंतिम सातवां वचन पास्टर आरबी सिंह ने सुनाया। इस दौरान मनु, रेनू, अंजलि, ग्लौरी, अनीता, महिमा, प्रेमप्रकाश, श्याम, ओमकार, पुष्पा, दिनेश, मुकेश आदि मौजूद रहे। प्रेज हिल्स बीएमआई वर्शिप सेंटर में विशेष प्रार्थना सभा हुई।
पास्टर राजन बी लाल ने बताया कि प्रभु ने हमें पापों से मुक्ति दिलाने के लिए स्वयं का बलिदान दिया।मिथलेश, सोनी, प्रियंका, राजन, अजय, विजय, दीपक, अनिल, गोलू, रवि, शमा, किट्टू आदि मौजूद रहे। यूथ विद ए मिशन चर्च में पास्टर सेजुवाल, असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में पास्टर अनिल शेरिंग, एजी मिशन चर्च में पास्टर मोहन दास ने विशेष प्रार्थना सभा की।
असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में गुड फ्राइडे पर विशेष प्रार्थना सभा हुई। पास्टर अनिल शैरिंग ने कलवरी क्रूस से प्रभु यीशु द्वारा कहे गए सात वचनों पर प्रकाश डाला। अनिता सिंह, शारोन शैरिंग, अभय प्रताप, सुनील, सपना, खुशी रहे।