फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा मियां के मजार वाली मस्जिद में लगी आग

Sat, 26 Mar 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अजीतपुर में दादा मियां के मजार वाली मस्जिद के हुजरे में आग लग गई। लोग घरों से निकल आए। भीड़ जमा होने पर माहौल गरमाया गया। तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। पुलिस और अधिकारियों ने मामला शांत कराया। सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर में साप्ताहिक बाजार स्थित दादा मियां के मजार वाली मस्जिद के हुजरे में बृहस्पतिवार रात अचानक आग गई।

मस्जिद से धुआं निकलता देख एक दुकानदार ने लोगों को सूचना दी। कुछ ही देर में भीड़ जमा हो गई। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। तब तक मस्जिद के हुजरे में रखीं कीमतें सफें, चटाई, इन्वर्टर, बैटरी, कूलर समेत करीब एक लाख का सामान जल चुका था। आग बुझाने के बाद लोग अपने घरों को चले गए। दिन निकलने पर लोगों की भीड़ फिर जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं, जिससे माहौल गरमाने लगा। सूचना के बाद सीओ आले हसन पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। बताया कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। प्रधानपति सत्तार हुसैन ने बताया कि अहसान और हाजी वाजिद की ओर से अज्ञात के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें